Search

June 26, 2025 6:08 pm

आगलगी से तीन घर सहित लाखों की संपति जल कर हुआ खाक।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़) थाना क्षेत्र के बाड़ू पंचायत अंतर्गत तुड़कई गांव में गुरुवार को अचानक तीन घरों में आग लग जानें से लाखों रुपए का समान जल कर राख में तब्दील हो गया। बताया जा रहा है जिस समय आग लगा था उस समय गृह स्वामी घर पर नहीं था। जिस कारण एका एक बिटिया मुर्मु, जेठा बेसरा एवं मरंगमय मुर्मु का घर मिनटों में राख हो गया।जानकारी के अनुसार सर्वप्रथम बिटिया मुर्मु के घर पर आग लगा था देखते ही देखते आग की लपेटे तेज हो गया फिर तीन घर सटे होने के कारण तीनों घर एवं घर पर रखा समान देखते देखते राख हो गया। ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है।गृह स्वामी बिटिया मुर्मु ने बताया कि घर पर रखा 16कुंटल धान, सोना चांदी, 40हजार नकद रूपया सहित अन्य सामान जल गया अब हमारे पास कुछ नहीं बचा। वही जेठा बेसरा एवं मरंगमय मुर्मु ने बताया कि हमारा भी धान,चावल, कपड़ा, बर्तन सहित अन्य सामान जल कर राख हो गया। जानकारी के अनुसार तीनों का घर टाली बांस एवं फूंस का था गृह स्वामी ने प्रशासन से उचित मुवावजे की मांग किया हैं। वहीं बीडीओ श्रीमान मरांडी को आग लगने की खबर मिलते ही कर्मचारी अजय दत्ता, मुखिया एवं मुखिया प्रतिनिधि प्रेमलाल हांसदा को घटनास्थल पर भेज कर रिपोर्ट समर्पित करने को कहा। कर्मचारी अजय दत्ता ने बताया कि आग लगी की जांच कर ली गई है जांच रिपोर्ट बीडीओ को समर्पित की जाएगी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर