Search

October 23, 2026 6:35 pm

हज यात्री 27 अप्रैल तक अंतिम किस्त करें जमा : हाजी आलम

गोड्डा : हज कमेटी आफ़ इंडिया द्वारा जारी सर्कुलर 20 के अनुसार कोलकाता इमबारकेशन से हज यात्रा पर जाने वाले हज यात्रियों को अंतिम किस्त जमा करने की अंतिम तिथि 27 अप्रैल तक निर्धारित की गई है। उक्त जानकारी राज्य हज कोर्डिनेटर सह अल्पसंख्यक आयोग सदस्य हाजी इकरारुल हसन आलम ने देते हुए बताया कि प्रत्येक हज यात्री 106900 एक लाख छ: हजार नौ सौ रुपए मात्र जमा करेंगे साथ ही जो हज यात्री कुर्बानी का पैसा साथ जमा करना चाहते हैं वह 15180 रुपए मिला कर जमा कर सकते हैं।
हाजी हसन आलम ने बताया कि इस वर्ष यानी हज 2024 में प्रत्येक हज यात्रियों को कोलकाता एयरपोर्ट से 358700 रुपए पड़ेगा, जिसमें कुर्बानी की राशि अलग से।
हाजी हसन आलम ने बताया कि गोड्डा जिला सहित झारखंड के कुल 1852 हज यात्री कोलकाता एयरपोर्ट से सीधे मदिना के लिए उड़ान भरेंगे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!