Search

October 23, 2026 4:36 pm

उत्पाद विभाग ने छापेमारी कर तीस लीटर देसी शराब को किया जप्त।

लगभग 340 किलोग्राम जावा महुआ को किया गया नष्ट, अभीयुक्त फरार, मामला दर्ज

सुस्मित तिवारी।

हिरणपुर (पाकुड़) पाकुड उत्पाद विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर हिरणपुर के खिदिरपुर गांव के एक घर में छापेमारी कर तीस लीटर देसी शराब को जप्त किया है, लोस चुनाव को लेकर उत्पाद विभाग अवैध शराब बनाने वालों के खिलाफ लगातार छापेमारी कर रही है,ताकि लोस चुनाव में शांति का माहौल कायम रहे,उत्पाद विभाग के एसआई सन्नी तिर्की ने बताया की सूचना मिली थी खिदिरपुर निवासी अनुरूध मंडल के द्वारा अपने घर में बड़े पैमाने पर देसी शराब बनाई जाती है, इसी क्रम में मंगलवार को एसआई सन्नी तिर्की के नेतृत्व में हिरणपुर प्रखंड के खिदिरपुर गांव के अनुरुद्ध मंडल के घर छापेमारी की गई जहां से 30 लीटर देसी शराब को जप्त किया गया है वहीं घर में रखे लगभग 340 किलोग्राम जवा महुवा को उत्पाद विभाग की टीम ने नष्ट कर दिया है, हालांकि उत्पाद विभाग द्वारा अभियुक्त को पकड़ा नही जा सका, क्योंकि उत्पाद विभाग की टीम देखते ही अभियुक्त भाग खड़ा हुआ, फरार अभियुक्त के खिलाफ उत्पाद विभाग ने विभागीय करवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया है।

img 20240416 wa00233060278887630569397

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!