Search

October 23, 2026 4:39 pm

राजमहल लोकसभा क्षेत्र में कमल खिलाने को लेकर जनसंपर्क अभियान के तहत भाजपा प्रत्याशी ने किया लोगों के साथ सीधा संवाद।

सुदीप कुमार त्रिवेदी

राजमहल लोकसभा क्षेत्र में कमल खिलाने को लेकर जनसंपर्क अभियान के तहत आज आमड़ापाड़ा प्रखंड के बोहड़ा पंचायत के कालाझोर, भिलाई एवं जामुगाड़िया गांव में मंडल अध्यक्ष श्री आशीष हेंब्रम की अध्यक्षता में भाजपा प्रत्याशी ताला मरांडी जी ने जनसंपर्क अभियान के तहत लोगों से संवाद किया। संवाद पर लोगों ने यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के लोककल्याण कार्यों के प्रति अपना संतोषप्रद एवं सुखद अनुभव साझा करते हुए राजमहल लोकसभा क्षेत्र में कमल खिलाने एवं देश में अबकी बार 400 पार के साथ फिर एक बार मोदी सरकार को लाने का संकल्प लिया।
मौके पर जिला अध्यक्ष अमृत पांडेय, लिट्टीपाड़ा विधानसभा प्रभारी दानियल किस्कू, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र त्रिवेदी, पूर्व विधायक सुफल मरांडी, अ0ज0जा0 मोर्चा साहेबगंज जिला अध्यक्ष श्री निर्मल टुडू,कालिदास मरांडी, एलियन हांसदा, बिहारी मरांडी की गरिमामय उपस्थिति रही।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!