सुदीप कुमार त्रिवेदी
एक तरफ पूरे देश में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है वहीं दूसरी ओर पाकुड़ नगर परिषद क्षेत्र के कई मोहल्लों के नाले व नालियों की साफ सफाई नही हो रही है जिसके कारण स्थानीय लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है । यहां यह बताना जरूरी है कि किसी जमाने में स्वच्छता अभियान व सौंदर्यबोध के मद्देनजर पाकुड़ नगर परिषद की टीम को केंद्रीय स्तर पर पुरस्कृत भी किया जा चुका है । खैर बीती ताहि बिसारी दे के तर्ज पर मुद्दे की ओर लौटना जरूरी है । पाकुड नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नं 13 में अवस्थित अन्नपूर्णा काॅलौनी की नालियों की साफ सफाई नही हो रही वहीं दूसरी ओर वार्ड नंo के छोटी अलीगंज व धनुषपूजा की सड़कों की कमोबेश यही स्थिति है । हालांकि समाचार छपने के बाद नगर परिषद की टीम छोटी अलीगंज व धनुषपूजा मोहल्ले का जायजा लेने आई थी । इधर अन्नपूर्णा काॅलौनी से राधा कृष्ण मंदिर की ओर आती सड़कों का भी यही हाल है ।






