राजकुमार भगत
पाकुड। झारखंड राज्य हज समिति द्वारा पाकुड़ जिला के हज यात्रियों के लिए एक दिवसीय हज प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 23 अप्रैल मंगलवार को जिला मुख्यालय स्थित बापू पुस्तकालय हरिंडांगा बाजार में किया गया है । हज समिति के द्धारा प्राधिकृत मुख्य प्रशिक्षक हाजी यूसुफ आलम हज यात्रियों को प्रशिक्षण देंगे, असगर अली खां अब्दुल कयूम मो मजहरुद्दीन प्रशिक्षक के तौर आवश्यक सहयोग देंगे। प्रशिक्षण शिविर में राज्य अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य हाजी इकरारुल हसन आलम मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे ।प्राप्त जानकारी के अनुसार 2024 में पाकूड जिला से 49 हज यात्रियों ने हज यात्रा के लिए निबंधन कराया है ।जिन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा।





