सांसद का खुद विकास होता रहा जनता विकास के इंतजार ही करती रही।
राजकुमार भगत
सांसद विजय हांसदा जी तीसरी बार टिकट लेकर फिर राजमहल लोकसभा क्षेत्र की जनता के बीच वोट मांगने की तैयारी कर रहे हैं। यह बातें आजसू जिलाध्यक्ष आलमगीर आलम ने कही, उन्होंने कहा कि पिछले दो बार चुनाव जीतने के बाद अपने मतदाताओं से दूरी बनाए रखने वाले सांसद हांसदा चुनाव के दरमियान कई वादे किए, सारे वादे धरे के धरे रह गए। आलमगीर आलम ने कहा कि जिसमें एक वादा 18 जनवरी 2024 को आम जनता से विजय हांसदा ने किया था कि जनता के सुविधा के मद्देनजर पाकुड़ में जो ट्रेन का ठहराव नहीं है उसका ठहराव को लेकर मांग, साथ ही साथ इस रूट से दिल्ली जाने के लिए सीधी ट्रेन की मांग रेलवे मंत्रालय से करने का वादा किया गया था। लेकिन आजतक ये मांग पूरी नहीं हुई, और न ही इसके लिए सार्थक प्रयास सांसद के द्वारा किया गया। आजसू जिलाध्यक्ष ने कहा कि सांसद अपनी मांगों की पूर्ति ना होने पर रेलवे द्वारा कोयला एवं पत्थर की ढोलाई बाधित की जाएगी ऐसी घोषणा उन्होंने की थी, परंतु आज तक कुछ नहीं हुआ सूत्रों से पता चला है कि रेल के वैगनों में पिलोडर, पोकलेन द्वारा कोयले का लोडिंग बड़े पैमाने पर किया जाता है और जो लोग इस व्यापार में जुड़े हुए हैं उन लोगों के साथ विजय हांसदा जी का बहुत मधुर संबंध है। रेलवे मंत्रालय के समक्ष जनता की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग अपने खास मित्रों के स्वार्थ के नीचे शायद दबकर रह गया। 14 अप्रैल 24 को सांसद विजय हांसदा लोकल ट्रेन से पाकुड़ आए, सांसद एवं उसके खास के द्वारा लोकल ट्रेन को ऐसा सराहा गया की वो पाकुड़ के लिए कोई खास नई ट्रेन ला दिए। सांसद विजय हंसदा कोई एक्सप्रेस या सुपर फास्ट ट्रेन का ठहराव तो कर ही नही सकते तो लोकल ट्रेन से आयेंगे ही, चंद पार्टी के कार्यकर्ता एवं सांसद विजय हांसदा में ऐसा उत्साह देखा गया कि वो पाकुड़ में एयरपोर्ट बनाकर उद्घाटन करने हवाई जहाज से आया हो।





