Search

May 10, 2026 9:49 pm

थाना प्रभारी ने कनीय पुलिस पदाधिकारियो के साथ की बैठक

हर परिस्थिति में खुद को अनुशासित व संयम में रखें पुलिस पदाधिकारी व कर्मी : थाना प्रभारी

गोड्डा : पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा के निर्देश पर सुंदरपहाड़ी थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक मधुसूदन मोदक ने सोमवार को थाना परिसर में अपने सहकर्मी पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों के साथ बैठक किया। बैठक के दौरान मोदक ने वरीय पदाधिकारियों द्वारा दिए गये निर्देशो को बताते हुए कहा कि हम सब पुलिस पदाधिकारी व पुलिसकर्मी एक ही परिवार के सदस्य है इसलिये हम सबको टीम की भावना के साथ काम करना चाहिए। थाना के प्रति जितनी जिम्मेदारी मेरी है उतनी ही आप सबों की भी है। उन्होने कहा कि किसी भी परिस्थिति में अपने आप को अनुशासित व संयम में रखे, ऐसा कोई कार्य न करे जिससे आपकी और पुलिस की छवि धुमिल हो। उन्होंने कहा कि वरीय पदाधिकारियों के आदेश के पश्चात ही किसी कार्य का निष्पादन करना उचित है इसलिये कार्य करने के पहले वरीय पदाधिकारियों के आदेश का इंतजार करें। वहीं मोदक ने थाना के पुलिस पदाधिकारियो व कर्मियों को निर्देश देते हुए कहा कि हमारा पहला लक्ष्य सेवा है। इसलिए हमे हर एक जन-सामान्य के साथ मित्रवत व्यवहार करनी चाहिए तथा बुजुर्गों, महिलाओ एवं आमजनों के सम्मान को ध्यान में रखते हुए कार्यों को निष्पादित करनी चाहिए। उक्त बैठक में पुलिस अवर निरीक्षक मनोज कुमार मिश्रा, साहिबा मुर्मू, बैतएल लकड़ा तथा थाना के पुलिस बल व आईआरबी के जवान मौजूद थे।

img 20240423 wa00097877469362445072591
img 20240423 wa0010257062479019869365

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!