जितेंद्र कुमार यादव
हिरणपुर (पाकुड़): आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने जन सम्पर्क अभियान मंगलवार से प्रारम्भ कर दिया। जहां प्रत्याशी ताला मरांडी ने अपने पार्टी पदाधिकारियो के साथ हिरणपुर प्रखंड के कई गाँवो में जाकर लोगो से रूबरू होकर अपनी बातें रखी व भाजपा को जिताने की अपील किया। पार्टी प्रत्याशी ने महारो में लोगो से मिलकर अपनी पक्ष रखते हुए कहा कि बीते 10 वर्षो से जीतने के बाद कभी भी आमलोगों की सुध लेने का प्रयास नही किया। विरोध का सामना करना पड़ रहा है। वही झारखण्ड के सरकार विकास के नाम पर छलने का काम किया है। उन्होंने कहा की केंद्र की नरेंद मोदी की सरकार गरीबो की विकास को लेकर हमेशा से कार्य करते आ रहे है। केंद्र की भाजपा सरकार ने विकास कार्य को धरातल में लाया। हमे भी मौका दे , हम भी आपके विकास के लिए कटिबद्ध है। इसके बाद पार्टी प्रत्याशी ने बड़ा केंदुआ , छोटा केंदुआ , पाडेरकोला , बरमसिया , धोवाडांगा , कस्तूरी , रघुनाथपुर आदि गाँवो का भी दौरा किया गया। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश मंत्री दुर्गा मरांडी , नेता दानियल किस्कु , जयंत मण्डल , शिवचरण मालतो , सिमोन मालतो , कैलाश सिंह आदि उपस्थित थे।






