सुदीप कुमार त्रिवेदी
उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय तकनीकी समिति (DLTC) की बैठक आहूत की गई, जिसमें वितीय वर्ष 2024-25 में बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा के क्रियान्वयन एवं कृषि ऋण हेतु कृषि फसलों के खेती के लागत एवं पशुपालन तथा मत्स्य पालन के अवयवों के कार्यशील पूंजी लागत पर कृषि फसलों एवं मत्स्य एवं पशुपालन के गतिविधियों का वित पैमाना निर्धारित किया गया।
मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी अरुण कुमार, जिला मत्स्य पदाधिकारी रचना निश्चल, वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र, पाकुड़, जिला उद्यान पदाधिकारी, डीडीएम नाबार्ड, जिला सहकारिता पदाधिकारी समेत अन्य उपस्थित थे।






