Search

October 23, 2026 1:40 am

राज्यस्तरीय टीम ने महेशपुर प्रखंड के कई विद्यालयों का किया निरीक्षण।

एस कुमार

राज्यस्तरीय तीन सदस्य टीम ने महेशपुर प्रखंड के कई विद्यालयों का निरीक्षण किया। टीम ने बासकेन्द्री, प्लस टू उच्च विद्यालय महेशपुर, प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय गढबाड़ी, बोढा विद्यालय का बारी-बारी से निरीक्षण किया. जहां टीम के एसडीईओ बादल राज ने अपने टीम के साथ ड्राप आउट बच्चों की सूची एवं उससे संबंधित कार्यकलापों के अलावे स्मार्ट क्लास का अवलोकन किया। टीम ने विद्यालयों को आदर्श विद्यालय बनाने को लेकर चर्चा भी की। मौके पर बीईईओ तरुण कुमार घाटी, शिक्षक जयनाल आवेदीन, जाबिर अली सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!