Search

October 23, 2026 12:15 am

बालु के अवैध परिवहन के रोकथाम को लेकर बीडीओ ने चलाया जांच अभियान।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़) बीडीओ श्रीमान मराण्डी ने शनिवार को छोटा चटकम के समीप बालू का अवैध परिवहन करने को लेकर चलाया औचक जांच अभियान, इस दौरान बिना चालान का परिवहन करने वाले ट्रैक्टर चालक अपने ट्रेक्टर को इधर उधर भागते नजर आए, बीडीओ ने चटकम के समीप बालू का चालान देखने को लेकर ट्रैक्टर को रोकने का इशारा किया लेकिन बीडीओ के देखते बालू लदा दो ट्रेक्टर तेज गति से भागने लगे,जिसमे से एक ट्रैक्टर भागने में सफल रहा. जबकि दूसरा ट्रेक्टर भागने के क्रम में बड़ा कुटलो स्कूल के समीप बिजली के खंभे को धक्का मार दिया,धक्का की वजह से जिससे पोल काफी छतिग्रस्त हो गया और 11 हजार बोल्ट का तार गाड़ी पर गिर गया. गनीमत रही कि चालक धक्के के तुरंत बाद ही ट्रैक्टर से कूद भाग खड़ा हुआ,हालांकि टक्कर के समय कि करन्ट नही था. बीडीओ श्रीमान मरांडी ने यह सब देखते हुए तुरंत रांगा पावर ग्रिड को फोन कर बिजली कटवाया ताकि बिजली की वजह से कोई बड़ी घटना न हो।तत्पश्चात बीडीओ ने जोरडीहा पंचायत के मुखिया जोसेफ मालतो को निर्देश देते हुए कहा की बिना चालान के बालू ट्रेक्टर को जाने दिया जाए.प्रत्येक ट्रेक्टर को बालू का चालान काटकर दिया जाए,बिना चालान का बालू लदा ट्रेक्टर पकड़े जाने पर जुर्माना के साथ कानूनी करवाई की जाएगी.साथ ही उन्होंने चालान काटने का जगह को परिवर्तित करने का निर्देश मुखिया जोसेफ मालतो को दिया.बाद में पुलिस के द्वारा ट्रैक्टर को जप्त कर लिया गया है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!