दुमका: बीते दिनों भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन
खजुरिया स्थित गुरुजी आवास पहुंची थी। इसे लेकर राजनीतिक खलबली मचाना ही था। वह पूरी कोर कसर आज नामांकन के दिन बसंत सोरेन के बयान से राजनीतिक खलबली मच गई है इसे लेकर शुक्रवार को सीता सोरेन प्रेसवार्ता कर कहा कि बसंत सोरेन ने भाजपा में प्रवेश करने पर उन्हें बधाई भी दी और कहा कि यहां जो सम्मान मिला है। उसे देखते हुए बसंत सोरेन भी भाजपा में आने की इच्छा व्यक्त की है। सीता सोरेन ने कहा कि बसंत सोरेन का मन झामुमो से ऊब चुका है। यही वजह है कि रांची में आयोजित इंडिया गठबंधन की उलगुलान महारैली में वह शामिल नहीं हुए।सीता सोरेन ने देवरानी कल्पना सोरेन पर भी हमला बोला वह कहा कि कल्पना सोरेन झामुमो पार्टी पर पुरी तरह से कब्जा जमा लिया गया है।आने वाले दिनों में बसंत सोरेन भी भाजपा में शामिल होंगे।