Search

October 22, 2026 8:49 pm

लूट की वारदात: ग्रुप लोन एजेंट से डेढ़ लाख रुपये छीने गए

बजरंग पंडित

पाकुड़: मुफ्फासिल थाना क्षेत्र के सेजा गांव के समीप गुरुवार की रात एक ग्रुप लोन एजेंट के साथ लूट की वारदात हुई। दो बाइक में सवार चार अपराधियों ने एजेंट का पीछा कर लगभग डेढ़ लाख रुपये की छिंतई कर ली। अपराधियों ने एजेंट के साथ मारपीट भी की और आराम से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी मौके पर पुलिस ने छानबिन शुरू कर दी है। एजेंट की शिकायत पर पुलिस अपराधियों की तलाश में जुट गई है। एजेंट ने बताया कि वह ग्रुप लोन की रकम लेकर जा रहा था, तभी दो बाइक में सवार चार अपराधी उसका पीछा करने लगे। उन्होंने एजेंट को रोककर मारपीट की और रकम छीन ली।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!