Search

April 30, 2026 3:16 pm

पाकुड़िया में श्री गणेश पूजा की तैयारी पूरी, 15 दिवसीय गणेश मेला का आयोजन होगा

पाकुड़िया। पाकुड़िया एवं मोंगला बांध दुर्गा मंदिर में श्री गणेश पूजा की तैयारी पूरी कर ली गई है। इसके लिए मंदिर परिसर में पूजा पंडाल दुल्हन की तरह सजाया गया है , सिद्धि विनायक गणेश जी की प्रतिमा निर्माण का कार्य पूरा कर लिया गया है। यहां शनिवार को भगवान श्री गणेश की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा कर विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना की जाएगी। पूजा को लेकर हर ओर युवाओं और बच्चों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। पूजा कमेटी महीनों पूर्व से पूजा की तैयारी कर रहे थे। इधर मशहुर मूर्तिकार अपने सहयोगी के साथ भगवान गणेश की आकर्षक मूर्ति का निर्माण कर चुके हैं। साथ ही पहली बार गणेश पूजा के अवसर पाकुड़िया यज्ञ मैदान पूजा कमेटी की ओर से 15 दिवसीय गणेश मेला का आयोजन होने जा रहा है। मेला को लेकर तैयारी अंतिम चरण में है, मीना बाजार, तारा माची सहित विभिन्न मनोरंजन की प्रतिष्ठाने सज रही है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!