Search

April 30, 2026 1:53 pm

पाकुड़िया में “आपकी योजना, आपका सरकार, आपके द्वार” शिविर का आयोजन

पाकुड़िया। पाकुड़िया प्रखंड के राजपोखर और फुलझिंझरी पंचायत में शुक्रवार को “आपकी योजना, आपका सरकार, आपके द्वार” शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्ष जूली खृष्टमणी हेंब्रम, झामुमो युवा बीडीओ साइमन मरांडी, बीस सूत्री अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा, बीईईओ मार्सिला सोरेन और पंचायत के मुखिया ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। जिला परिषद अध्यक्ष जूली खृष्टमणी हेंब्रम ने कहा कि यह झारखंड सरकार का एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है, जिसका मुख्य उद्देश्य सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। बीडीओ साइमन मरांडी ने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी और लोगों को लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। शिविर में 18 प्रकार के स्टाल लगाए गए, जिनमें कल्याण विभाग, आपूर्ति विभाग, पंचायती राज विभाग, मनरेगा, कृषि और अबूवा आवास शामिल थे। अबूवा आवास के स्टॉल पर सबसे अधिक भीड़ देखी गई। उमस भरी गर्मी में लोग छाता लेकर शिविर में पहुंचे। शिविर में फरियाद लेकर पहुंचे लोगों की समस्याओं को ऑन द स्पॉट निपटाया गया।

img 20240906 wa00182664966706982286231
img 20240906 wa00383264432162344993737

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!