Search

October 11, 2026 11:22 am

राधाष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया, मंदिरों में राधारानी का सजा भव्य दरबार।

एस कुमार

पाकुड़ के श्रीश्री 1008 बूढ़ा बाबा शिव मंदिर सहित अन्य कई मंदिरों में राधाष्टमी का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। मंदिरों में राधारानी का भव्य दरबार सजाकर उनकी पूजा अर्चना की गई। दिनभर पूजन के साथ ही भजन कीर्तन का दौर चला और अंत में प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर कई नन्हे बच्चियों ने राधारानी के स्वरूप में तैयार होकर दर्शन किया, जो देखने लायक था। मौके पर मधुसूदन रविदास, लालू रविदास, खोकन रविदास सहित कई भक्त मौजूद थे, जिन्होंने राधारानी की पूजा अर्चना की और उनके दर्शन किए।
राधाष्टमी का पर्व भगवान कृष्ण की प्रियतमा राधारानी के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है, और इस दिन भक्त राधारानी की पूजा अर्चना कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।

img 20240911 wa00908059686412906124677

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!