Search

October 11, 2026 11:21 am

अज्ञात हाइवा के चपेट में आने से कार क्षतिग्रस्त

कार में सवार तीन लोग गम्भीर रूप से घायल

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): पाकुड -हिरणपुर मुख्य पथ के हाईस्कूल निकट गुरुवार देरशाम अज्ञात हाइवा वाहन के चपेट में आने से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वही कार में सवार तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गया। कार में सवार हाथकाठी निवासी भवेस दास(32), पंकज रविदास (34) व टूना अंसारी पाकुड़ से वापस घर लौट रहा था कि विपरीत दिशा से तेज गति से आ रहे अज्ञात हाइवा ने धक्का मार दिया व चालक हाइवा लेकर भाग निकला। इस दुर्घटना में कार में सवार तीन व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया। वही कार के आगे की भाग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया ।तीनो घायलों को परिजनों द्वारा इलाज के लिए सोनाजोरी स्थित सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसमे से गम्भीर अवस्था देख चिकित्सको ने भवेस दास , पंकज दास व टूना अंसारी को बंगाल रेफर कर दिया। उधर इस दुर्घटना की सूचना मिलने साथ पुलिस घटनास्थल पहुंचकर आवश्यक छानबीन किया।

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!