Search

April 30, 2026 6:05 am

सड़क दुर्घटनाओं को लेकर पुलिस -पब्लिक की बैठक आयोजित

हिरणपुर पथ में कोयला हाइवा की आवागमन पर लगेगी रोक

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): सड़को में आये दिन हो रहे सड़क दुर्घटनाओं को लेकर शनिवार अपरान्ह हिरणपुर थाना प्रांगण में पुलिस -पब्लिक की बैठक आयोजित हुई। बैठक में एसडीपीओ डी एन आजाद , थाना प्रभारी नवीन कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे। आये दिन थाना क्षेत्र में हो रहे दुर्घटनाओं को लेकर उपस्थित लोगों द्वारा पुलिस प्रशासन को ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा गया कि थाना क्षेत्र में पत्थर लदे वाहनों की तेज गति से परिचालन होने के कारण आये दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही है। वही जानमाल का भी नुकसान हो रहा है। कोयला ढोने वाले खाली वाहन भी वापसी में अपने निर्धारित रूट छोड़कर हिरणपुर के रास्ते परिचालन की जा रही है। जिससे सड़क दुर्घटनाएं हो रही है , वही सड़क जाम की स्थिति बन रही है। कोयला ढोने वाले डंफरो का परिचालन पूरी तरह इस रूट से बन्द करने का सुझाव उपस्थित लोगों द्वारा दिया गया। वही बाजार में लोगो की आवागमन को देखते हुए बड़ी मालवाहक वाहनों की आवागमन में निर्दिष्ट समय तक नो इंट्री लगाने को कहा गया। बैठक में झामूमो जिला संगठन प्रभारी अजीजुल इस्लाम , जिला उपाध्यक्ष समद अली ने भी सड़को में आये दिन हो रहे दुर्घटनाओं को लेकर सुझाव व्यक्त किया ।एसडीपीओ ने कहा कि इस पथ में कोयला डंफरो की परिचालन पर रोक लगाने की प्रयास किया जाएगा। इसको लेकर सभी थाना प्रभारियो को निर्देश दी जाएगी। बाजार में लोगो की आवागमन को देखते हुए पूर्वान्ह 10 से 12 बजे व अपरान्ह चार से आठ बजे तक मुख्य सड़क में पूरी तरह नो एंट्री लगी रहेगी। इसके अलावे सड़क सुरक्षा को लेकर काफी देर तक विचार विमर्श किया गया। इस अवसर पर झामूमो प्रखंड अध्यक्ष इसहाक अंसारी , मुखिया सुनील टुडु , रगदा सोरेन , मुसलोद्दीन अंसारी , चंदन भगत , मुख्तार अली आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!