Search

April 30, 2026 6:05 am

तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने मारी बैरिकेड को टक्कर, युवक की हालत गंभीर।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)थाना क्षेत्र के लिट्टीपाड़ा अमड़ापाड़ा मुख्य सड़क स्कूल मोड़ के समीप शनिवार को तेज रफ्तार मोटरसाइकिल चालक संतुलित होकर बैरिकेड से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।घटना में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच घायल व्यक्ति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया,जहां डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पाकुड़ रेफर कर दिया।जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र कुभारभांजा गांव निवासी पौलुस मालतो 26 गांव से अपने मोटरसाइकिल से लिट्टीपाड़ा की ओर तेज रफ्तार से आ रहे थे, तेज रफ्तार होने का कारण स्कूल मोड़ के समीप मोटरसाइकिल असंतुलित होकर बैरिकेड से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मुकेश बेसरा ने बताया घायल व्यक्ति का पैर और माथे में गंभीर चोट होने के कारण प्राथमिक उपचार के पश्चात बेहतर इलाज के लिए पाकुड़ रेफर कर दिया गया है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!