Search

May 10, 2026 3:20 pm

पाकुड़ में ईद-मिलाद-उन-नबी का जुलूस निकाला गया, अमन और शांति का पैगाम दिया गया।

सतनाम सिंह

पाकुड़ शहर में आज ईद-मिलाद-उन-नबी के अवसर पर एक भव्य जुलूस निकाला गया। यह जुलूस हाजी तनवीर आलम के घर के सामने से शुरू होकर शहर के मुख्य सड़कों से होते हुए पूरे बाजार में भ्रमण किया गया। जुलूस में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल थे, जिन्होंने अमन के पैगाम को फैलाने के लिए एकजुट होकर इस जुलूस में भाग लिया। जुलूस के नेतृत्व कर रहे हाजी तनवीर आलम ने बताया कि आज का दिन अमन के पैगाम लेकर मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि पूरे विश्व में जहां-जहां यह जुलूस निकाला जाता है, वहां अमन का पैगाम फैलाया जाता है। उन्होंने कहा कि आज का दिन अमन डे के रूप में भी माना जाता है। इस जुलूस में महिला पुलिस भी शामिल थीं, जिन्होंने जुलूस को सुरक्षा प्रदान की। जुलूस के दौरान लोगों ने अमन के नारे लगाए और पैगंबर मोहम्मद के जन्म की खुशी में गाने गाए। यह जुलूस पाकुड़ शहर में अमन और एकता का संदेश फैलाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम था।

 

WhatsApp Image 2024 09 16 at 12.41.24 PM

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!