राजकुमार भगत
पाकुड़ के सदर अस्पताल में इलाजरत गर्भवती महिला आरफातन बीबी के लिए लाइफ सेवियर्स समूह के सदस्यों ने रक्तदान किया। महिला के शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी के कारण डॉक्टर ने 2 यूनिट बी पॉजिटिव रक्त समूह चढ़ाने के लिए कहा था। महिला के परिजन ने लाइफ सेवियर्स समूह के सचिव नाफिसुल आलम से संपर्क किया, जिन्होंने समूह के कोषाध्यक्ष अब्दुल अलीम और अन्य सदस्यों को इसकी जानकारी दी। अज़हर शेख और इस्फाकुल अंसारी ने रक्तदान करने के लिए तैयार होकर रक्त अधिकोष पहुंचकर रक्तदान किया। रक्तदान के बाद महिला का इलाज शुरू हो सका और उनकी जान बचाई जा सकी। महिला के परिजन ने लाइफ सेवियर्स समूह और दोनों रक्तदाओं का शुक्रिया अदा किया। इस मौके पर समूह के कोषाध्यक्ष अब्दुल अलीम, सलाहकार सोईबुर रहमान, मुनिरूल इस्लाम, सक्रिय सदस्य बच्चू रजक, मसीहुर, तनबीर और रक्त अधिकोष के कर्मचारी नवीन कुमार मौजूद रहे।





