Search

October 11, 2026 4:02 am

सर्पदंश के बाद झाड़-फूंक की भूल, महेशपुर में युवक की मौत, अंधविश्वास ने ली जान।

एस कुमार

महेशपुर थाना क्षेत्र के नंदनपाड़ा गांव में बीते मंगलवार को सर्पदंश पीड़ित व्यक्ति की झाड़फूंक के चक्कर मे जान चली गई. जानकारी के अनुसार महेशपुर थाना क्षेत्र के नंदनपाड़ा गांव निवासी राजा हांसदा बीते मंगलवार अपने खेत मे घास काटने के लिए गया हुआ था. जहां खेत मे जहरीले सांप ने दंश लिया. वही घायल व्यक्ति ने उक्त सांप को मारते हुते अपने परिजनों को सर्पदंश की घटना की जानकारी दी. वही कुछ देर बाद घायल राजा हांसदा की तबियत अचानक बिगड़ गई. जहां परिजनों ने घायल व्यक्ति का सरकारी अस्पताल ले जाने के बजाय अंधविश्वास के चक्कर मे आकर पत्थर व झाड़फूंक कराने के लिए ईधर उधर ओझा के पास ले जाने लगा. इसी दरम्यान घायल व्यक्ति की मौत हो गई. उधर घटना की सूचना वन विभाग के अशराफुल शेख को मिलते ही बुधवार को नंदनपाड़ा गांव पहुँचकर घटना की जानकारी ली. उन्होंने बताया कि राजा हांसदा को कैरत सांप के डँसने से हुई है. उन्होंने कहा कि आज भी अंधविश्वास के चक्कर में लोग जान गवा रहे हैं. उन्होंने शव को चिकित्सकों की देखरेख में पोस्टमार्टम कराने के लिए परिजनों को कहा. वही अशराफुल शेख ने उपस्थित भीड़ को सर्पदंश होने से तुरंत अस्पताल पहुँचकर चिकित्सको की सलाह लेकर ईलाज करवाने की अपील की।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!