भोगनाडीह में सिद्धो कान्हो की जन्मस्थली पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद साहिबगंज में जनसभा को करेंगें संबोधित।
सतनाम सिंह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी 20 सितंबर को भोगनाडीह आएंगे। इस क्रम में वे साहिबगंज जिले से ‘संथाल परगना परिवर्तन यात्रा’ की शुरुआत कर जनसभा को भी संबोधित करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री साहिबगंज जिले के भोगनाडीह में स्वतंत्रता सेनानी सिद्धो कान्हो की जन्मस्थली दिन 12 बजे पहुंच उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के उपरांत दोपहर 12:30 बजे साहिबगंज जिले के पुलिस लाइन मैदान पहुंच ‘संथाल परगना परिवर्तन यात्रा’ का शुभारंभ करने के साथ जनसभा को संबोधित करेंगे। तत्पश्चात 3:00 बजे गिरिडीह जिले के जमुआ स्थित झारखंड धाम के लिए प्रस्थान कर झारखंड धाम में 3:30 बजे से परिवर्तन महासभा को संबोधित करेंगे। साथ ही वे धनबाद प्रमंडल परिवर्तन यात्रा की शुरुआत भी करेंगे। पूरे प्रदेश में यह भव्य एवं विशाल परिवर्तन संकल्प यात्रा 20 से 30 सितंबर तक चलेगी, इस निमित्त संथाल परगना के हमारे पाकुड़ विधानसभा के साथ सभी 18 विधानसभाओं में भी यह भव्य परिवर्तन यात्रा होगी जिस क्रम में 02 परिवर्तन महासभा, 06 परिवर्तन सभा, 05 सभा एवं 23 रोड शो होंगे। इस परिवर्तन यात्रा का ध्येय जन-जन तक यह संदेश पहुंचाना है कि हमसभी यह दृढ़ संकल्प लें कि झारखंड को इस भ्रष्टाचारी हेमंत सरकार से मुक्त कराना है, इनके किसी भी झूठ-भ्रम या बहकावे में नही आना है। अबकी बार रोटी-बेटी-माटी की सुरक्षा के साथ झारखंड को हर प्रकार से सुरक्षित एवं विकसित बनाने के लिए जन-जन की सरकार भाजपा की सरकार बनाना है। भाजपा जन-जन से यह आह्वान करती है कि इस भव्य परिवर्तन यात्रा से जुड़ यह संकल्प लें कि अबकी बार न सहेंगे, न करेंगे, इस भ्रष्टाचारी हेमंत सरकार को बदल कर रहेंगे।





