Search

October 10, 2026 11:53 pm

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का शुभारंभ, बच्चों को कृमि नाशक दवा खिलाई गई।

अब्दुल अंसारी

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाकुड़िया एवं सभी उप स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभार चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर सफीउल ओला के द्वारा बच्चों को कृमि नाशक दवा एल्बेंडाजोल खिलाकर किया गया । साथ ही प्रखंड के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्र व प्राइवेट एवं सरकारी विद्यालयों में कृमि नियंत्रण की दवा बच्चों को खिलाई गई। प्रभार चिकित्सा पदाधिकारी डॉ ओला ने बताया कि प्रखंड भर में सभी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी पर कैंप लगाकर बच्चों को दवा खिलाया जाएगा ।किसी भी कारण से छुटे हुए बच्चों को मौप अप दिवस 27 सितंबर को दवा खिलवाने के लिए प्रेरित करें । कृमि नियंत्रण की दवा बहुत सुरक्षित, असरदार है तथा डब्ल्यूएचओ मान्यता प्राप्त है। यह 1 से 19 वर्ष तक के सभी बच्चों को कृमि नाशक दवा हर 6 महीने में जरूर खाना चाहिए। साथ ही स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना चाहिए, ताकि हमारा शरीर क्रीमी मुक्त रहें और हमारा स्वास्थ्य ठीक ठाक रहे। बच्चों की बेहतर स्वास्थ्य होने की वजह से उपस्थिति में भी बढ़ोतरी होती है। कृमि रहने से पेट में दर्द भी होता है एवं बच्चों में कुपोषित होने का भी भय बना रहता है। साथ ही विभिन्न उप स्वास्थ्य केंद्र, विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र पर निरीक्षण भी किया। मौके पर आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर गंगा शंकर साहा , एमपीडब्ल्यू प्रभात दास , योगेश कुमार , नित्य कुमार पाल सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे ।

img 20240920 wa00303186571939951530250

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!