Search

October 10, 2026 11:54 pm

कटहलपाड़ा में तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन, विजेता टीम को 50 हजार रुपये का पुरस्कार

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)प्रखंड क्षेत्र के कटहलपाड़ा में आदिम जनजाति युवा चेतना विकास क्लब के तत्वावधान में चल रही तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच शुक्रवार को खेला गया। इसका शुभारंभ भाजपा नेता शिवचरण मालतो एवं पूर्व मुखिया शिव टुडु ने फुटबॉल को किक लगा कर व खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर किया।फाइनल मैच एफ सी बाद गुटू वर्सेस एफ सी जोजो टोला टीम के बीच खेला गया। मुख्य अतिथि ने विजेता टीम को एफ सी बाद गुटू को पचास हजार राशि और -उपविजेता टीम एफ सी जोजो टोला को चालीस हजार राशि एवं सेमी फाइनल टीम को दस दस हजार राशि देकर सम्मानित किया।मौके पर मुन्ना मूर्मु,परमेशर मालतो, अशोक मंडल, मुसलेउद्दीन अंसारी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!