Search

October 10, 2026 11:53 pm

जमीन विवाद को लेकर दंपती के साथ मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मामला।

एस कुमार

महेशपुर थाना क्षेत्र के अमलागाछी गांव में जमीनी विवाद में मंगला पहाड़िया और उसकी पत्नी के साथ मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है. घटना 19 सितंबर की है. इस मामले को लेकर पीड़ित मंगला पहाड़िया ने लिखित शिकायत कर दंपति सीताराम पहाड़िया और सुरजी पहाड़िया के साथ मामला दर्ज करवाई है. थाने में दर्ज शिकायत में उल्लेख किया गया है कि मंगला पहाड़िया घर में काम करवा रहे थे. इसी दरम्यान सीताराम पहाड़िया और सुरजी पहाड़िन ने आकर गाली गलौज करने लगा. मना करने पर लाठी डंडा से मारपीट की बीच-बचाव के लिए पहुँची पत्नी के साथ भी मारपीट की. पुलिस वादी के लिखित शिकायत पर कांड संख्या 128/2024 के तहत सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर मामले की छानबीन मे जुटी हुई है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!