Search

October 22, 2026 6:45 pm

विश्व एड्स दिवस का आयोजन, सीएचसी प्रभारी डॉ. अपूर्व हर्ष ने दी एड्स के प्रति जागरूकता।

एस कुमार

सीएचसी महेशपुर में रविवार को विश्व एड्स दिवस मनाया गया. सीएचसी प्रभारी डॉ. अपूर्व हर्ष ने सभी स्वास्थ्य कर्मियों के साथ जागरूकता अभियान चलाया. वही डॉक्टर ने कहा कि एड्स एचआईवी नामक विषाणु से होता है. संक्रमण के करीब 12 सप्ताह बाद ही रक्त की जांच से पता चलता है. यह विषाणु शरीर में प्रवेश कर जाता है. ऐसे व्यक्ति को एचआईवी पॉजिटिव कहते हैं. एचआईवी पॉजिटिव व्यक्ति 6 से 10 वर्ष तक सामान्य प्रतीत होता है. वे सामान्य जीवन व्यतीत कर सकता है, लेकिन दूसरों को बीमारी फैलाने में सक्षम होता है. मौके पर डॉ. अपूर्व हर्ष, शैलेश कुमार, किस्टो कुमार सिंह, शार्लेट मुर्मू, अजय कुमार सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!