Search

September 28, 2026 4:30 pm

एसपी ने जवानों को अपराधिक गतिविधियों एवं कोयला चोरी पर अंकुश लगाने हेतु दिया दिशा निर्देश।

सतनाम सिंह

पाकुड़ के पुलिस अधीक्षक द्वारा आयोजित ब्रिफिंग मीटिंग में SAP जवानों, PCR और टाइगर मोबाइल के जवानों को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए। इस मीटिंग का मुख्य उद्देश्य अपराधिक गतिविधियों पर निगरानी रखना और कोयला चोरी को रोकना था।
पुलिस अधीक्षक ने जवानों को मुस्तैदी से गश्ती ड्यूटी करने का निर्देश दिया, ताकि कोयला चोरी और अवैध कोयला परिवहन पर अंकुश लगाया जा सके। यह पहल पाकुड़ में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण साबित होगी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!