Search

November 1, 2026 10:57 am

डीसी ने डीएमएफटी के तहत किये जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा।

उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) के तहत किये जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा की गयी। बैठक में जिले के विभिन्न विभाग के अंतर्गत डीएमएफटी मद के माध्यम से संचालित योजनाओं के तहत हो रहे कार्यों की भौतिक एवं वित्तीय स्थिति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को कई निर्देश दिये गये। बैठक में डीएमएफटी से स्वास्थ्य सुविधाओं के विकास व सड़क निर्माण समेत अन्य संचालित योजनाओं को जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने खनन प्रभावित क्षेत्रों में प्राथमिकता के आधार पर सभी संचालित योजनाओं को निर्धारित समय के अंदर पूर्ण करने का निर्देश दिया। साथ ही वैसी योजनाएं, जो पूर्ण कर ली गयी है, उन्हें जांच के बाद भुगतान करने का निर्देश दिया गया।‌ बैठक में उपायुक्त ने सभी कार्यकारी एजेंसियों को लंबित योजनाओं को अविलंब पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!