Search

July 23, 2026 10:03 pm

बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत बागवानी सखियों को दिया गया प्रशिक्षण

पाकुड़िया प्रखंड मुख्यालय स्थित सीएमटीसी कार्यालय में शनिवार को बिरसा हरित ग्राम योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 25-26 क्रियान्वयन हेतु प्लास द्वारा चयनित बागवानी सखीयों को एक दिवसीय प्रशिक्षण प्रशिक्षक बीपीओ जगदीश पंडित,बीपीओ राजीव कुमार एवं एफटीसी अनूप कुमार के द्वारा दिया गया.मनरेगा प्रशिक्षक बीपीओ जगदीश पंडित ने जानकारी देते हुए बताया कि इसमें बागवानी प्लॉट एक एकड़ में 112 फलदार,80 इमारती पौधा लगाया जाएगा साथ ही 6 जलकुंड, 2 नाडेप तैयार करवाना है.प्रशिक्षण के उपरांत बीपीओ ने बागवानी सखी प्रेमलता टुडू,बिनीता तुर्की,जलेसरी मुर्मू,एलिजाबेथ हेंब्रम सहित 40 बागवानी सखीयों के बीच मेट कीट का वितरण किया.मौके पर एफटीसी अनूप कुमार,सनत,बीआरपी पप्पू कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!