Search

May 4, 2026 10:34 am

भूमि संरक्षण विभाग की पहल से किसानों को मिली खेती और मछलीपालन का नया साधन

परकोलेशन टैंक निर्माण से किसानों को बेहतर जल उपलब्धता मिल रही है” – सुचित एक्का

तालाब सुधार के बाद किसानों ने रबी फसल के साथ मछली पालन शुरू किया

पाकुड़: भूमि संरक्षण पदाधिकारी सुचित एक्का ने वित्तीय वर्ष 2023-24 और 2024-25 में किए गए तालाब जीर्णोद्धार व परकोलेशन टैंक निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान लिट्टीपाड़ा प्रखंड के जोरडीहा पंचायत में वर्ष 2023-24 में जीर्णोद्धार कराए गए सरकारी तालाब के पानी पंचायत सदस्यों से चर्चा की गई।पानी पंचायत के सदस्यों ने बताया कि तालाब के जीर्णोद्धार के बाद आसपास के खेतों में खरीफ के बाद रबी फसल जैसे सरसों, बैगन और मकई की खेती सफलतापूर्वक की जा रही है। इसके साथ ही तालाब में मछली पालन शुरू कर किसानों ने अपनी आय दोगुनी कर ली है।इसी प्रकार, ग्राम अम्बाजोड़ा, पंचायत पाडेरकोला, अमडापाड़ा में वर्ष 2024-25 में बनाए गए परकोलेशन टैंक से भी किसानों को लाभ मिला है। किसान फाते हांसदा ने बताया कि उन्होंने तालाब में मछली के जीरा डाले हैं और वर्षा जल संचयन के बाद रबी फसल की खेती शुरू करेंगे।यह पहल न केवल जल संरक्षण में मददगार साबित हो रही है, बल्कि किसानों के लिए मछली पालन और खेती का एक नया माध्यम बनकर आय में वृद्धि कर रही है। इस योजना से स्थानीय किसान खुशहाल हो रहे हैं और खेती-बाड़ी में नई ऊर्जा देखी जा रही है।भूमि संरक्षण विभाग की इस पहल को किसान बड़ी उम्मीद के साथ देख रहे हैं।

img 20250530 wa00102655818813214468885

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!