बुधवार को विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत कृषि विज्ञान केंद्र, महेशपुर, आत्मा, कृषि विभाग द्वारा संयुक्त रूप से केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दिया गया। पाकुड़ प्रखंड अंतर्गत 6 गांव में दो टीमों के द्वारा मंगलापाड़ा, कालिदासपुर, काशीला, मरूवापहाड़ी, बड़ा कान्हुपुर और छोटा धनसरिया मे कृषि वैज्ञानिक के द्वारा धान, मक्का, मरुवा, ज्वार फसल, दलहन जैसे अरहर, उर्द, कुल्थी, तेलहन फसल जैसे तिल, मुंगफली खेती तथा सब्जी की वैज्ञानिक एवं तकनीकी खेती के बारे में बारी-बारी से बताया गया। कृषि एवं आत्मा विभाग, भूमि संरक्षण, पशुपालन, सहकारिता, मत्स्य पालन द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तार से कृषकों को जानकारी दी गई। साथ ही बीज उपचार, स्वायल हेल्थ कार्ड योजना के तहत मिट्टी जांच के बारे में विस्तार से बताया गया। खरीफ मौसम में सब्जी की खेती को बढ़ावा देने और अधिक आमदनी प्राप्त करने के लिए लत्तीदार सब्जी के बारे में जानकारी दिया गया। प्रति बुन्द अधिक फसल के तहत पीडीएमसी योजना के बारे मे किसानों को टपक और फ़व्वारा सिंचाई से इकाई स्थापित करने हेतु जानकारी दी गयी। इस इकाई से कम पानी से फसलों की खेती किया जाता है। किसान समृध्दि योजना अन्तर्गत चलित सोलर पम्पसेट 2 एचपी के लाभ एवं इसके आवेदन की प्रकिया की भी जानकारी दी गई। पीएम कुसुम योजना अन्तर्गत 2, 3 एवं 5 एचपी का सोलर पम्पसेट के लाभ एवं इसके आवेदन भरने की प्रक्रिया भी विस्तार से उपस्थित कृषकों को बताया गया। कृषकों के सवालों का समाधान भी किया गया। मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार, जिला उद्यान पदाधिकारी प्रोसेनजीत महतो, भूमि संरक्षण पदाधिकारी सूजित एक्का,कृषि विज्ञान केंद्र महेशपुर के वरिय वैज्ञानिक सह प्रधान डॉक्टर संजय कुमार, कृषि विज्ञान केंद्र महेशपुर के सहायक अध्यापक आलोका वॉग, डॉक्टर विनोद कुमार, कृषि वैज्ञानिक महेशपुर, एस एस मुंडा, कृषि अभियांत्रिकी वैज्ञानिक, महेशपुर, , एससीओ मुहम्मद शमीम अंसारी, पंचायत के सैंकड़ों कृषक, प्रगतिशील कृषक एवं कृषक मित्र उपस्थित रहे।
