Search

October 28, 2026 10:17 am

सरकारी स्कूल की कॉपियों से भरा टोटो से वसूला गया टोल टेक्स, शिक्षकों ने जताई आपत्ति

पाकुड़: पाकुड़ सदर प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय नवीनगर के लिए कॉपियाँ ले जा रही दो टोटो गाड़ियों को पाकुड़- हिरणपुर रोड स्थित विद्युत कार्यालय के पास टोल टैक्स के नाम पर रोक लिया गया और मौजूद कर्मी द्वारा दोनों टोटो से ₹100 शुल्क लिया गया। यह मामला शनिवार को दोपहर 1:20 बजे से 2:30 बजे के बीच का है।शिक्षकों के अनुसार, टोल टैक्स वसूलने वालों ने यह कहकर गाड़ी रोक दी कि अगर पैसा नहीं दिया गया तो सामान यहीं उतार दिया जाएगा।जब इस बात की जानकारी नगर पालिका प्रशासक और BRC कार्यालय की BEEO को दी गई तो दोनों ने स्पष्ट कहा कि सरकारी सामान पर कोई टोल टैक्स नहीं देना होता है।इसके बावजूद भी टोलकर्मी ₹100 लेकर ही गाड़ी को छोड़ा। गाड़ी चालक को जो रसीद दी गई, उस पर प्राप्तकर्ता का हस्ताक्षर भी नहीं था। इससे यह सवाल उठता है कि क्या टोल टैक्स के नाम पर अवैध वसूली करने वाला फर्जी कर्मी था जो संवेदक को बदनाम करने की और खुद का जेब भरने की सोच रहा था।स्थानीय लोगों और शिक्षकों का कहना है कि पिछले 10 साल में कभी ऐसा नहीं हुआ कि स्कूल के किताब-कॉपी ले जाने पर भी टोल टैक्स लिया गया हो। उन्होंने इस घटना की जांच और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है। हालांकि संवेदक से दूरभाष द्वारा संपर्क की गई लेकिन संपर्क नहीं हो पाया है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!