Search

October 28, 2026 7:27 pm

हिरणपुर सीएचसी के पास ट्रांसफार्मर पोल टूटा, हादसे की आशंका से दहशत

हिरणपुर (पाकुड़): हल्की आंधी व बारिश होने से रविवार शाम छह बजे हिरणपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निकट स्थित ट्रांसफार्मर लगे विद्युत पोल टूट गया। जहां कभी भी दुर्घटना होने की अंदेशा बनी हुई है। क्योंकि इस पथ से लोगो का आनाजाना बना रहता है।100 केवी का यह विद्युत पोल से सीएचसी सहित आसपास के घरों में विद्युत आपूर्ति होती है। शाम को आंधी के साथ जमकर बारिश हुई। जिससे ट्रांसफार्मर लगे विद्युत पोल टूट गया। जो कभी भी जमीन में गिर सकता है। इसको लेकर स्थानीय लोगो ने विद्युत विभाग को जानकारी दी गई है। चिकित्सा प्रभारी डा. सुनील कुमार सिंह ने बताया कि ट्रांसफार्मर लगे विद्युत पोल टूट गया। जहां कभी भी दुर्घटना घट सकती है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!