Search

October 27, 2026 12:52 am

बीडीओ ने वितरण किया बुजुर्गों के बीच ह्वीलचेयर।

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): एलिम्को द्वारा शनिवार घाघरजानि स्थित प्रखण्ड कार्यालय सभागार में आयोजित शिविर में बीडीओ टुडू दिलीप ने नो बुजुर्गों के बीच ह्वीलचेयर का वितरण किया गया। बीडीओ ने 60 वर्ष से ऊपर के केंदुआ के चूड़ा मरांडी , फूल मुर्मू , ईश्वर मुर्मू सुगाडीह , किशन टुडू , मोतीलाल ठाकुर बरमसिया , राधिका देवी , रवि सरदार , बबिता बेवा बागशिशा व मोहनपुर के असराफुल मोमिन को दिव्यांग उपकरणों का वितरण किया गया। जिसमें ह्विलचेयर सहित कोमोड , कमर का बेल्ट , सिलिकॉन गद्दा आदि दी गई। बीडीओ ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते दिनों शिविर आयोजित कर दिव्यांग जनो की जांच किया गया था। इसको लेकर बुजुर्गों को ह्वीलचेयर सहित अन्य उपकरण दी गई। इस अवसर पर अंचलाधिकारी मनोज कुमार , बीपीओ ट्विंकल चौधरी आदि उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!