Search

October 25, 2026 1:27 am

डीडीसी ने योजनाओं का किया निरीक्षण, बोले समय पर पूरा हो कार्य।

पेयजल व नाली की समस्या पर दिखाएं गंभीरता।

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): उप विकास आयुक्त महेश प्रसाद संथालिया ने हाथकाठी गांव में सोमवार को कई योजनाओ का निरीक्षण किया। गांव में मनरेगा के तहत संचालित बिजीरसा हरित ग्राम योजना कार्य का अनुश्रवण किया। जहां पंचायत सचिव को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इसके बाद अबुआ आवास योजनाओ का निरीक्षण किया। जहां लाभुको को निर्माण कार्य को जल्द पूर्ण करने को कहा। इस दौराम ग्रामीणों से भी डीडीसी रूबरू हुए। जहां ग्रामीणों ने कहा कि गांव में नाली न रहने से काफी समस्याएं आ रही है। वही पेयजल की भी भारी समस्या है। डीडीसी ने बीडीओ टुडू दिलीप को निर्देश दिया कि पेयजल विभाग से सम्पर्क कर आवश्यक कार्यवाही की जाय। जिससे कि पानी की समस्या से निजात मिल सके। वही नाली निर्माण को लेकर कहा कि मुखिया द्वारा पहल कर निर्माण कार्य को कराये। इस अवसर पर बीपीओ ट्विंकल चौधरी , मुखिया रगदा सोरेन , कनीय अभियंता व पंचायत सचिव भी उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!