राहुल दास
हिरणपुर (पाकुड़): घाघरजानि स्थित प्रखण्ड कार्यालय सभागार में प्रशासन दिवस के तत्वाधान में राजस्व शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे घाघरजानि सहित रामनाथपुर , देवपुर , रानिकोला व धौपहाडी गांव के लोग उपस्थित थे। शिविर को सम्बोधित करते हुए बीडीओ टुडू दिलीप ने कहा कि इस शिविर में जाति , निवास सहित जमीन सम्बन्धी सभी कार्यो की निष्पादन इस शिविर में की जाएगी। वही अंचलाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि लोगो को सुगम व सरल रूप से लोगो की समस्याओं का समाधान हो , इसको लेकर शिविर Orchid की गई है। शिविर में करीब 20 जाति , निवास व 12 ऑनलाइन पंजी सुधार कार्यो का निष्पादन किया गया। वही दाखिल खारिज की दो , एलपीसी सहित अन्य आवेदन लोगो ने जमा किया। इस अवसर पर अंचल निरीक्षक विकास बास्की , बीपीओ ट्विंकल चौधरी सहित सभी राजस्व कर्मचारी उपस्थित थे।
Related Posts

रामगढ़ बचाओ संघर्ष समिति (RBSS) का 10वाँ स्थापना दिवस के अवसर पर 170 गरीबों को भोजन करा एवं वृक्षारोपण एवं जनसेवा संकल्प के साथ हुआ सम्पन्न

मॉडल’ के नाम पर जर्जर भवन में चल रहा आंगनवाड़ी केंद्र, छज्जे से झड़ रहा प्लास्टर, 40 बच्चों की सुरक्षा दांव पर




