Search

October 24, 2026 10:34 am

एनजीओ के नाम पर युवाओं से लाखों की ठगी, एमडी ऋषभ कुमार पर गंभीर आरोप

पाकुड़: जिले में भानू ऑर्गेनिक किसान सहायता फाउंडेशन नामक एनजीओ के फर्जी एमडी द्वारा युवाओं से नौकरी और खाद दुकान लाइसेंस दिलाने के नाम पर करीब सात लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ितों में अधिकांश महिला वार्ड शिक्षिकाएं और बेरोजगार युवक शामिल हैं।

पीड़ित रेखा खातून व माहजेदा खातून ने बताया कि जुलाई माह में एक व्यक्ति ऋषभ कुमार ने खुद को एनजीओ का एमडी बताकर संपर्क किया और गांवों में स्कूल खोलने, शिक्षिकाओं की नियुक्ति और बेहतर सैलरी का प्रलोभन दिया।

40 बच्चों से फीस वसूली, शिक्षिकाएं बनी निशाना

प्रत्येक शिक्षण केंद्र में 40 बच्चों का नामांकन कर प्रति छात्र 175 रुपए वार्षिक शुल्क वसूला गया, जो सीधे ऋषभ कुमार को ऑनलाइन ट्रांसफर किया गया। इस माध्यम से ही करीब 5 लाख रुपए की वसूली की गई। लेकिन सैलरी मांगने पर ऋषभ कुमार टाल-मटोल करने लगे और फिर शिक्षिकाओं को धमकियां तक देने लगे।

खाद दुकान का लाइसेंस दिलाने के नाम पर 2 लाख ठगे

एक अन्य पीड़ित युवक ने बताया कि सस्ते दर पर खाद बेचने और खाद दुकान का लाइसेंस दिलाने के नाम पर उससे दो लाख रुपए कैश लिए गए, लेकिन बाद में केवल बहाने बनाए गए और जब उसने दबाव बनाया तो उसे धमकी दी गई।

लिखित शिकायत की तैयारी में पीड़ित

एनजीओ में पंचायत कोऑर्डिनेटर के रूप में नियुक्त एक अन्य युवक ने बताया कि उसे जॉइनिंग के लिए 2550 रुपए देने पड़े थे। अब सभी पीड़ित पुलिस प्रशासन से लिखित शिकायत करने की तैयारी में हैं। उनके पास ऑनलाइन पेमेंट के सबूत भी मौजूद हैं।

img 20250724 wa00435069772954167752735
img 20250724 wa00421602986051671326070

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!