Search

December 21, 2025 11:09 pm

साहिबगंज जिले में बड़ा हादसा सवारी से भरा यात्री नाव गंगा में डुबी।

महाराजपुर गंगा घाट से नाव में सवार होकर चूहा पकड़ने जा रहे आदिवासी यात्रियों से भरी नाव डूबने से एक की मौत,तीन अब भी लापता।

जिला ब्यूरो -अमित चौधरी।

साहिबगंज:-जिले के गंगा नदी थाना क्षेत्र स्थित महाराजपुर गदाई दियारा के बंसी टोला के नीकट शनिवार की अहले सुबह यात्रियों से भरा एक नाव गंगा में हिचकोले खाकर डूब गई। नव के चालक (माझी)की बात माने तो नव में कुल -25 यात्री सवार थे जिसमें से दो दहियार थे,बाकी सभी 23 यात्री आदिवासी जो दियारा क्षेत्र में चुहा को शिकार करने के लिए जा रहे थे वही नव में सवार यात्रियों की माने तो उक्त नाव में लगभग 32 लोग सवार थे,जिनमें से 28 लोग तैर कर निकल गए। तीन लोग लापता हैं जबकि एक का शव बरामद हो गया है। वही घटना क्षेत्र की बात करें तो घटनास्थल पश्चिम बंगाल व झारखंड की सीमा पर स्थित है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही गंगा नदी थाना प्रभारी लव कुमार नाव के सहारे दियारा पहुंचे और समाचार लिखने तक मामले की जांच पड़ताल में जुट थे। वही विशेष सूत्रों की माने तो सुबह 6 बजे तालझारी थाना क्षेत्र के महाराजपुर से नाव पर सवार होकर लगभग कुल 32 लोग गदाई दियारा की ओर जा रहे थे। जिसमें से अधिकांश 17 लोग साहिबगंज जिले के रांगा थाना व पतना आंचल क्षेत्र के विंध्यवासिनी पहाड़ के रहने वाले बताये जा रहे हैं। जो चूहा पकड़ने के लिए दियारा क्षेत्र में जा रहे थे। गंगा के तेज बांहों में नव डगमगाने लगा जिससे नव का बीच गंगा में ही संतुलन बिगड़ गया और नव गंगा में डुब कर समा गई। 28 लोग तैरकर किसी तरह बाहर निकल गए। चार लोग गंगा में डूब गए। जिसमे से एक आदिवासी युवक की मौत हो गई। विंध्यवासिनी पहाड़ के रहने वाले सपन कर्मकार ने बताया कि गांव से 17 लोग चूहा पकड़ने के लिए दियारा जा रहे थे। उस नाव में अन्य दहियार लोग भी शामिल थे। नाव खचाखच भरा हुआ था। बीच गंगा में नाव डगमगाने लगा और लोगों की हड़बड़ाहट के कारण पलट गया। 28 लोग किसी तरह तैर कर निकल गए। चार लोगों को तैरने नहीं आता था वे गंगा में डूब गए। मौके पर राजमहल सीओ सहित स्थानीय पुलिस प्रशासन मौके पर मौजूद थी।

img 20250802 wa00065885896253279468862
img 20250802 wa00058177023226725654992

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर