Search

September 13, 2025 9:27 pm

मध्यस्थता अभियान, विशेष लोक अदालत और राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर तीन अहम बैठकें।

90 दिनी अभियान में अब तक 50 वादों का निष्पादन, 13 सितंबर को होगी राष्ट्रीय लोक अदालत।

पाकुड़ | प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार शेषनाथ सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को पीडीजे कक्ष में तीन अलग-अलग बैठकें हुईं। इनमें झालसा रांची के निर्देशानुसार ‘नेशन फॉर मिडिएशन’ अभियान, विशेष मध्यस्थता अभियान और आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने पर चर्चा हुई। 1 जुलाई से 30 सितंबर तक चल रहे 90 दिनी मध्यस्थता अभियान में न्यायिक पदाधिकारियों को अधिक से अधिक मामलों को मध्यस्थता केंद्र में रेफर करने के निर्देश दिए गए। विशेष मध्यस्थता अभियान के तहत एनआई एक्ट, चेक बाउंस और राजस्व भू मामलों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया।
13 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित होगी, जिसमें सिविल, आपराधिक, राजस्व, मोटर दुर्घटना दावा, बैंक वसूली, श्रम विवाद, पारिवारिक समेत सुलहनीय मामलों पर सुनवाई होगी। वहीं, 30 अगस्त को विशेष लोक अदालत होगी, जिसकी प्री-सिटिंग बेंच 4 अगस्त से शुरू है। प्री-लिटिगेशन वादों में 277 में से अब तक 135 वादों का निष्पादन हो चुका है और 161 वादों के निष्पादन की संभावना है। लंबित वादों में 386 मामलों में 50 वाद निपटाए जा चुके हैं और 184 मामलों के निपटने की संभावना है। विशेष मध्यस्थता अभियान के तहत चिन्हित 1480 सुलहनीय वादों में 856 वाद चिह्नित हुए हैं, 142 वाद मध्यस्थ को रेफर किए गए और अब तक 50 वाद निपटाए जा चुके हैं।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर