रांची। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से प्रारंभ होकर महात्मा गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती 2 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा_पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत प्रस्तावित कार्यक्रमों की योजनाओं व व्यवस्थाओं के निमित्त कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। बैठक में कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र राय, प्रदेश पदाधिकारीगण, जिला प्रभारी, जिला अध्यक्ष एवं अभियान टोली कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

