Search

September 13, 2025 11:09 pm

अधिवक्ता सुभाष मुर्मू के निधन पर न्यायालय में कार्य ठप, बार एसोसिएशन में शोक सभा।

स्वराज सिंह

पाकुड़। वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पूर्व सरकारी वकील सुभाष मुर्मू के निधन पर मंगलवार को पाकुड़ व्यवहार न्यायालय का कार्य पूरी तरह ठप रहा। बार एसोसिएशन हाल में आयोजित शोक सभा की अध्यक्षता सचिव दीपक कुमार ओझा ने की।
सभा में अधिवक्ताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। सचिव ने बताया कि सुभाष मुर्मू वर्ष 1999 में सरकारी वकील बने और 2022 में सेवानिवृत्त हुए। 2023 में वे पुनः प्रैक्टिस में लौटे। गत शनिवार को उनका निधन हो गया। वे हिरणपुर प्रखंड के बाबूपुर गांव के निवासी थे और अपने पीछे एक पुत्र व एक पुत्री को छोड़ गए हैं। शोक सभा में रंजन बोस, निरंजन घोष, रूहुल अमीन, अरुण कुमार त्रिवेदी समेत कई अधिवक्ता उपस्थित थे।

img 20250827 wa00167341312021061714053
img 20250827 wa00157474078721132597714

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर