Search

May 11, 2026 1:28 am

ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण, राजनीतिक दलों के साथ विशेष पुनरीक्षण पर बैठक।

पाकुड़ उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी मनीष कुमार ने सोमवार को ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे, ईवीएम मशीनों और अन्य उपकरणों की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के बाद सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर बैठक हुई। उपायुक्त ने जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी मोहन लाल मरांडी से सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने प्रतिवेदन तैयार कर मंत्री मंडल (निर्वाचन) विभाग, झारखंड रांची को भेजने का निर्देश भी दिया। बैठक में सभी राजनीतिक दलों के जिला अध्यक्ष/सदस्य उपस्थित रहे।

img 20250901 wa00184840887069823578715

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!