Search

October 14, 2026 7:11 pm

सूर्या हासंदा की ‘साज़िशी हत्या’ और किसानों की जमीन लूट के खिलाफ भाजपा करेगी आक्रोश प्रदर्शन, अमृत पाण्डेय।

पाकुड़। भारतीय जनता पार्टी ने 11 सितंबर को जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों में आक्रोश प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। सूर्या हासंदा एनकाउंटर और रिम्स-2 निर्माण में नगड़ी के आदिवासी किसानों से जबरन जमीन लेने के खिलाफ यह प्रदर्शन किया जाएगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष अमृत पाण्डेय ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार आदिवासी अस्मिता के साथ खिलवाड़ कर रही है। साजिश के तहत सूर्या हासंदा की हत्या लोकतांत्रिक व्यवस्था पर सीधा हमला है। उन्होंने कहा कि रिम्स-2 परियोजना के लिए किसानों की जमीन जबरन अधिग्रहित की जा रही है, जिसका भाजपा लगातार विरोध कर रही है।
यह निर्णय जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में प्रदेश मंत्री दुर्गा मरांडी के आवास पर हुई कोर टीम बैठक में लिया गया। बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनुग्रहित प्रसाद साह, पूर्व जिलाध्यक्ष विवेकानंद तिवारी, जिला महामंत्री रूपेश भगत, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र त्रिवेदी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपक साह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शबरी पाल, सपन कुमार दुबे और पवन भगत मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!