Search

October 15, 2025 1:10 pm

मां का पट खुलते ही उमड़े श्रद्धालु, भक्तिमय माहौल में डूबा पूरा जिला।

पाकुड़। दुर्गा पूजा को लेकर जिले भर में भक्तिमय उल्लास का माहौल है। मां दुर्गा के पट खुलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ पूजा पंडालों में उमड़ पड़ी। चारों ओर मां के जयकारे गूंज रहे हैं और पूरा वातावरण भक्ति भाव से सराबोर हो गया है। षष्ठी तिथि के साथ ही जिले के सभी पूजा पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमा के दर्शन आमजन के लिए शुरू हो गए हैं। पंडालों की रौनक और सजीव मूर्तियों के दर्शन के लिए लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। बाजारों में भी भीड़भाड़ और चहल-पहल से त्योहारी रंगत साफ झलक रही है। जिला मुख्यालय पाकुड़ नगर में इस वर्ष 23 से 24 स्थानों पर दुर्गा पूजा का आयोजन हो रहा है। इनमें से कई पंडाल अपनी भव्यता और आकर्षण के कारण लोगों की विशेष चर्चा का विषय बने हुए हैं। भगतपाड़ा स्थित सरस्वती पुस्तकालय परिसर में बने “मयूर महल” थीम आधारित पंडाल इस बार नगर का मुख्य आकर्षण है, जहां भीड़ का विशेष जमावड़ा लग रहा है। वहीं नारी शक्ति क्लब माल गोदाम रोड, कैलाश नगर में भी दिव्य और भव्य पंडाल बनाया गया है, जिसने लोगों का मन मोह लिया है।
इसके अलावा तांतीपाड़ा का पूजा पंडाल भी इस वर्ष अपनी आकर्षक बनावट और विद्युत सज्जा के कारण लोगों को खूब लुभा रहा है। शहर के सभी प्रमुख पूजा पंडालों और मार्गों को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है, जो रात के समय अद्भुत दृश्य प्रस्तुत कर रहा है। पूरे नगर और जिले में दुर्गापूजा को लेकर उत्साह चरम पर है। भक्तगण मां के दर्शन कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना कर रहे हैं।

img 20250929 wa00041281270176527433307

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर