Search

June 19, 2026 4:45 am

छठ घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों का लिया जायजा, अंचल अधिकारी ने कहा, श्रद्धालु करें शांतिपूर्वक पूजा, प्रशासन पूरी तरह अलर्ट।

पाकुड़। लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। शनिवार को अंचल अधिकारी अरविंद कुमार एवं नगर थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक बबलू कुमार ने शहर के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया।अधिकारियों ने घाटों की सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता एवं प्रकाश व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने छठ घाट समितियों के सदस्यों से मुलाकात कर तैयारियों की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अंचल अधिकारी अरविंद कुमार ने कहा कि छठ महापर्व लोक आस्था और शुद्धता का प्रतीक है, इसे शांति, सद्भाव और आपसी सहयोग के साथ मनाएं। उन्होंने सभी घाट समितियों से अपील की कि प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखें, ताकि पर्व शांतिपूर्ण एवं श्रद्धामय वातावरण में संपन्न हो सके।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!