Search

June 19, 2026 12:55 am

ई रिक्शा पलटने से महिला की मौत , एक बच्चा घायल।

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): शनिवार को हिरणपुर – पतना पथ के दुलमी निकट ई रिक्शा पलटी मारकर खाई में जा गिरी। जिसमे दबकर हाथकाठी निवासी इसराइल अंसारी की पत्नी 24 वर्षीया नाजिया बीबी की मौत हो गई। वही इसके सात वर्षीय बच्चा अहसान अंसारी गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसे ईलाज के लिए धुलियान बंगाल स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार मृतका अपने बच्चे को लेकर ई रिक्शा में सवार होकर बरहरवा अपने मायके जा रहा था कि दिन के 12 बजे ई रिक्शा दुलमी चेकनाका निकट पलटी मारकर खाई में जा गिरा। जिससे दबकर महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई। जिससे इलाज के लिए बरहरवा ले जाने के दौरान रास्ते मे ही मौत हो गई। मृतका के पति ने बताया कि पत्नी व बच्चे मायके जा रही थी कि ई रिक्शा दुर्घटनाग्रस्त हो गई। उधर पुलिस इस घटना को लेकर पुलिस सघन जांच में जुटी हुई है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!