Search

October 11, 2026 3:42 am

ठंड की दस्तक के साथ पाकुड़ में सजे कंबल बाजार, फुटपाथों पर उमड़ी भीड़

पाकुड़: जैसे-जैसे मौसम ने ठंड की दस्तक दी है, पाकुड़ की गलियों और फुटपाथों पर गर्माहट बिखरने लगी है। शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर अब कंबलों की दुकानें सज गई हैं। सुबह-शाम की सिहरन के बीच लोग अब गर्म कपड़े और कंबल की खरीदारी में जुट गए हैं। फुटपाथों पर सजे ये अस्थायी बाजार गरीब और मध्यम वर्ग के लिए राहत लेकर आते हैं। जहां बड़े बाजारों और शो-रूम में यही कंबल दोगुने दाम पर बिक रहे हैं, वहीं सड़क किनारे मिलने वाले कंबल हर आम आदमी की पहुंच में हैं। कंबल विक्रेताओं के मुताबिक, जैसे-जैसे ठंड बढ़ेगी, मांग और बढ़ेगी। यह मौसम उनके लिए साल का सबसे अच्छा व्यापारिक समय माना जाता है। शहर के कई समाजसेवी संस्थाएं भी इन्हीं फुटपाथ बाजारों से कंबल खरीदकर जरूरतमंदों में वितरण करती हैं।
गर्माहट से भरे इन फुटपाथ बाजारों ने अब शहरी जीवन का अहम हिस्सा बना लिया है — जहां सर्दी का अहसास तो है, लेकिन इंसानियत और सस्ती खरीदारी की गर्मजोशी भी महसूस होती है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!