Search

March 12, 2026 10:00 pm

रफ्तार घटाओ, सुरक्षा बढ़ाओ: पाकुड़ में चला सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान।

पाकुड़ | झारखंड सरकार के परिवहन विभाग के निर्देशानुसार चल रहे सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत शुक्रवार को पाकुड़ जिले में “रफ्तार घटाओ, सुरक्षा बढ़ाओ” अभियान के तहत वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। जिला परिवहन पदाधिकारी मिथिलेश कुमार चौधरी के नेतृत्व में पुलिस लाइन और नगर थाना क्षेत्र में वाहनों की जांच की गई। इस दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों के चालकों को तेज रफ्तार में वाहन न चलाने, नशे की हालत में वाहन परिचालन से बचने, हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग को लेकर जागरूक किया गया। लोगों को पंपलेट बांटकर यह संदेश दिया गया कि हेलमेट और सीट बेल्ट सिर्फ नियम नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा कवच हैं। डीटीओ मिथिलेश कुमार चौधरी ने बताया कि अभियान का उद्देश्य जुर्माना वसूलना नहीं, बल्कि सड़क पर होने वाली मौतों को शून्य पर लाना है। उन्होंने कहा कि तेज रफ्तार हादसों की सबसे बड़ी वजह है, इसलिए सभी वाहन चालक संयम और सावधानी के साथ वाहन चलाएं। अभियान के दौरान बिना हेलमेट, बिना लाइसेंस, ट्रिपल राइडिंग और अमान्य कागजात वाले वाहनों पर कार्रवाई की गई। कुल 31 दोपहिया और 2 चारपहिया वाहनों से 47 हजार 100 रुपये का जुर्माना वसूला गया। उन्होंने कहा कि तेज रफ्तार कम करने से दुर्घटनाओं की संभावना घटती है और सड़क पर नियंत्रण बेहतर रहता है। छोटी-सी लापरवाही भी बड़ा हादसा बन सकती है। इसलिए वाहन चालक हर स्थिति में यातायात नियमों का पालन करें। जांच अभियान में यातायात प्रभारी राकेश कुमार रंजन, टाइगर प्रभारी यशवंत कुमार कुशवाहा, जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक रितेश कुमार सिंह और पुलिस बल के जवान शामिल थे।
डीटीओ ने अपील की कि सभी लोग सड़क पर जिम्मेदारी के साथ वाहन चलाएं, क्योंकि सुरक्षा और तेज रफ्तार एक साथ नहीं चल सकते। उन्होंने कहा कि रफ्तार नहीं, जीवन की जिम्मेदारी बढ़ाओ।

Also Read: E-paper 18-01-26
img 20251107 wa00397841029766417890852
img 20251107 wa00372155859248270120268

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर